अब ‘कमल’ के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का ‘हाथ’

Posted by

Breaking News : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, क्या पंजाब में खिलेगा कमल!

Video Source: Republic Bharat

मीडिया के अनुसार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। वह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए और इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का भी विलय बीजेपी में कर दिया। कैप्टन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम।

Breaking News

इस दौरान तोमर ने सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पंजाब में भाजपा की ताकत बढ़ेगी उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है। उन्होंने कहा, ‘कैप्टन साहब की सोच भाजपा से मिलती रही है और जैसे भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, उसी प्रकार कैप्टन ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाया।