Breaking News : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे ‘‘हमलों’’ के बारे में कांग्रेस की ‘‘चुप्पी’’ की आलोचना की!
Video Source: TIMES NOW Novbharat
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बोले असम के मुख्यमंत्री, कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
रांची | 22 मई 2025: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पर दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर उसकी चुप्पी पर तीखा हमला बोला। रांची में पार्टी की चुनावी संगठनात्मक बैठक में भाग लेने आए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गाज़ा की घटनाओं पर तो चिंतित है, लेकिन बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के लिए आवाज तक नहीं उठा रही।
“बांग्लादेश की स्थिति गंभीर, लेकिन कांग्रेस मौन”
हिमंत शर्मा ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा,
“बांग्लादेश में स्थिति बेहद खराब है। हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस खामोश है। ये वही पार्टी है जो गाज़ा के लिए सड़कों पर उतर आती है।”
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब हिंदुओं पर अत्याचार होता है, तो कांग्रेस की संवेदना गायब हो जाती है।
जताया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यमों से करेगी और धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा।
हिंदू आबादी में गिरावट पर जताई चिंता
शर्मा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि
-
असम में हिंदू आबादी में 9.23% की गिरावट दर्ज की गई है।
-
वहीं, बांग्लादेश में यह गिरावट 13.5% तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक संकट करार दिया और केंद्र सरकार से इस पर गंभीरता से कार्रवाई की उम्मीद जताई।
“सीमा पार करना कोई समाधान नहीं”
बांग्लादेश में जारी हिंसा के चलते भारत में पलायन की संभावनाओं पर सवाल उठाते हुए शर्मा ने स्पष्ट किया,
“हम किसी को सीमा पार करने की अनुमति नहीं देंगे। यह कोई समाधान नहीं है। इसका एकमात्र उपाय है – बांग्लादेश में ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना।”
उन्होंने कहा कि कूटनीतिक प्रयासों से ही इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है और केंद्र सरकार इस दिशा में प्रयासरत है।
कांग्रेस पर आरोप: “हिंदुओं के लिए कभी नहीं बोले”
हिमंत शर्मा ने कांग्रेस पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा,
“जब दुनिया में मुसलमानों को परेशानी होती है, कांग्रेस उनके साथ खड़ी दिखाई देती है। लेकिन जब हिंदू पीड़ित होते हैं, कांग्रेस के नेता खामोश रहते हैं। यह दोहरा चरित्र अब सबके सामने आ चुका है।”
राजनीतिक संदेश स्पष्ट: “हिंदुओं के हक की बात, बीजेपी ही करेगी”
रांची में शर्मा का बयान न केवल बांग्लादेश की घटनाओं पर टिप्पणी थी, बल्कि यह 2024 के चुनावों से लेकर 2025 के विधानसभा चुनावों तक बीजेपी की हिंदू कार्ड रणनीति को और मजबूत करता है।